फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: सोनिया गांधी पर टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा, आईटी एक्ट का केस दर्ज

Tue, 28 Apr 2020 04:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Sonia Gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर फेसबुक के जरिए अभद्र टिप्पणी करने पर दुधारा क्षेत्र के एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने बताया कि दुधारा थाना क्षेत्र के मंगुआ पांडेय निवासी शिववंशज चंद्र प्रकाश गोस्वामी ने अपने फेसबुक आईडी पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है। जिससे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में रोष है। जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

एक राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्षा पर इस तरह की टिप्पणी करना अशोभनीय है। ऐसे में उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई की जाए। जिससे की वह भविष्य में इस तरह का कार्य न कर सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


इस संबध में कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय की तहरीर पर दुधारा क्षेत्र के मंगुआ पांडेय निवासी शिववंशज चंद्र प्रकाश गोस्वामी पर आईटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें