गोरखपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन ने बुधवार को नलकूप निरीक्षण भवन कार्यालय से पैदल मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के महासचिव ओएन राय ने कहा कि ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन की वर्षों से लंबित मांगों पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उचित कार्रवाई करे। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव, महासचिव अमरजीत मिश्रा, केसरी नंद, अमरीश कुमार वर्मा, राज नारायण चौधरी, सत्येंद्र, फुलई पासवान, प्रभु दयाल सिंह, श्री प्रकाश शर्मा, शंभू नाथ मौजूद रहे।