ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर एवं झांसी से उपलब्ध है। इस पैकेज यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों को दोपहर का नाश्ता, भोजन एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन कराया जाएगा। साथ ही स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा ठहरने के लिए धर्मशाला में व्यवस्था की जाएगी ट्रेनों के उचित शिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इस भारत दर्शन यात्रा में सफर करने वाले यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट
www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। गोरखपुर में 8287930936/38 पर भी बुकिंग की जाएगी।