फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोले गए दो अतिरिक्त काउंटर: आईआरसीटीसी का सर्वर ठप, परेशान रहे यात्री

Wed, 26 Jul 2023 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आईआरसीटीसी सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तत्काल धर्मशाला स्थित आरक्षण केंद्र पर दो अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलवाए गए। ऑफ सीजन की वजह से काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम थी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और एप से मंगलवार की सुबह टिकट बुक नहीं हो पा रहे थे। तकनीकी दिक्कतों के चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। समस्या को देखते हुए गोरखपुर के आरक्षण केंद्र पर दो अतिरिक्त काउंटर खोले गए। दोपहर 1 बजकर 19 मिनट पर सर्वर ठीक हुआ तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


धर्मशाला के पास स्थित आरक्षण केंद्र पर दिल्ली के लिए टिकट बुक कराने पहुंचे अविनाश सिंह ने बताया कि गोरखधाम एक्सप्रेस में टिकट बुक कराना था। सुबह से ऑनलाइन टिकट बुक कराने के लिए आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर परेशान था, लेकिन नहीं हुआ। काफी देर बाद पता चला कि आईआरसीटीसी का सर्वर ठप है। इस पर मजबूरी में धूप में पीआरएस काउंटर आया।

इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर के लिए कसा बॉर्डर तो और तमतमाया नेपाली टमाटर
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर में रोजाना 6000 से 6500 लोग ई-टिकट बुक करते हैं। जबकि 1700 से 1800 के आसपास आरक्षण केंद्र से बुकिंग होता है।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आईआरसीटीसी सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तत्काल धर्मशाला स्थित आरक्षण केंद्र पर दो अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलवाए गए। ऑफ सीजन की वजह से काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम थी। इसकी वजह से कोई भी दिक्कत नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें