गोरखपुर। राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़े भाऊ राव देवरस कॉलोनी में शनिवार को सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 11 वर्षीय हेमराज यादव की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है।
बिजली निगम ने हादसे की वजह और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम ने शनिवार देर रात ही मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की थी। रविवार को भी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों के बयान लिए गए।।
जांच टीम में मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय और पारेषण के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह शामिल हैं।
अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने बताया कि जांच टीम अपना कार्य कर रही है। टीम अभी तीन से चार दिन तक मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।