फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम हत्याकांड : वैज्ञानिक साक्ष्यों पर टिकी पुलिस की पैरवी, जल्द सजा दिलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने अब जांच के अंतिम चरण के साथ अभियोजन की रणनीति भी तय कर ली है। उद्देश्य साफ है, मजबूत वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के दम पर आरोपी के खिलाफ ऐसा केस तैयार करना, जिससे अदालत में सुनवाई तेजी से पूरी हो और जल्द फैसला आ सके।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है। चार्जशीट में घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन हिस्ट्री और डिजिटल गतिविधियों का भी विश्लेषण किया गया है।
पुलिस का मानना है कि ये इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य घटना के समय आरोपी की मौजूदगी और घटनाक्रम को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अभियोजन पक्ष इस मामले में गवाहों की संख्या भी सीमित रखेगा। केवल उन्हीं गवाहों को अदालत में पेश किया जाएगा जिनकी गवाही मुकदमे के लिए आवश्यक और निर्णायक मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अनावश्यक गवाहों से सुनवाई लंबी होने की आशंका रहती है, जबकि वैज्ञानिक साक्ष्य अदालत में अधिक प्रभावी और विश्वसनीय माने जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच से जुटाए गए प्रमाणों को कानूनी रूप से मजबूत तरीके से अदालत के समक्ष रखा जाएगा। इसी रणनीति के जरिये आरोपी को शीघ्र और कठोर सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें