फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : शोध पात्रता परीक्षा के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। इसके लिए सभी विभागों ने अलग-अलग तिथियां जारी की हैं।
विज्ञापन

सत्र 2025-26 में पीएचडी की 1011 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया फरवरी में शुरू हुई थी। मार्च में फुलटाइम सीटों के लिए आयोजित शोध पात्रता परीक्षा में 2343 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उनमें से 1339 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अर्ह घोषित किया गया था। इसके बाद साक्षात्कार के लिए विभागवार समय सारिणी जारी की गई थी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने कहा कि साक्षात्कार के लिए अर्ह अभ्यर्थी विभागों की ओर से निर्धारित साक्षात्कार में उपस्थित हों। साक्षात्कार में शोध पात्रता परीक्षा के साथ ही पार्ट टाइम पीएचडी और विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक भी शामिल होंगे।


विधि विभाग में अब चार मई से साक्षात्कार
विधि विभाग में पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार की तिथि 21, 22, 23 एवं 24 अप्रैल निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से साक्षात्कार की तिथि स्थगित कर दी गई है। अधिष्ठाता प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि अब साक्षात्कार चार से सात मई तक क्रमवार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें