फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जालसाजी के आरोपी स्वर्ण कारोबारी के करीबियों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज (गोरखपुर)। इलाके में मकान के नाम पर एक व्यापारी से 58 लाख रुपये हड़पने के आरोपी स्वर्ण कारोबारी के करीबियों से पुलिस ने पूछताछ की। उधर, आरोप लगाने वाले व्यापारी ने भी पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराया है। हालांकि, आरोप लगने के बाद से ही स्वर्ण व्यापारी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज कस्बे के प्रसिद्ध स्वर्ण व्यापारी ने मकान के नाम पर कस्बे के ही किराने के व्यापारी वेद प्रकाश अग्रहरि से 58 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब मकान रजिस्ट्री करने का समय आया तो आरोपी तहसील से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर मामले का निस्तारण कराना चाहा। पीपीगंज पुलिस ने आरोपी को थाने में बुलाकर पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी कोई बहाना बनाकर थाने पर आने में आनाकानी करने लगा। इसके बाद ही पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ की है।
आरोप लगने के बाद ही पुलिस ने थाने पर जनसहयोग से कराए गए काम के बाद लगे स्वर्ण व्यापारी के नाम के बोर्ड को भी हटवा दिया है। वहीं, पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी कई लोगों से इसी तरह रुपये लेता है और उसे ब्याज पर चला देता है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें