प्रतिभा के धनी वैभव त्रिपाठी सात भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, अरबी, गुजराती के अलावा जर्मन भाषा के भी जानकार हैं। उनके दो यू-टयूब चैनल vaibhaw tripathi singing star और study for civil services हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की कराते हैं तैयारी
अपने यूट्यूब चैनल स्टडी फॉर सिविल सर्विसेज में वैभव सिविल सर्विसेज समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के इंटरव्यू के संबंध में जानकारी देते हैं। वैभव कहते हैं कि वह 1000 से ज्यादा प्रतियोगी छात्रों को आईआईटी-जेईई, पीएमटी और सिविल सर्विसेज की तैयारी करा चुके हैं।