फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बस्ती से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय कछुआ तस्करी का तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स क्षेत्र के नंदानगर बस स्टैंड से 191 भारतीय कछुओं के साथ बिहार के दो तस्कर शुक्रवार को पकड़े गए। कछुओं को बस्ती से बिहार ले जाया जा रहा था। वहां से बांग्लादेश, चीन, हांगकांग और मलेशिया भेजा जाना था। वन विभाग की टीम अब यह पता करने में जुटी है कि तस्करी का तार बस्ती से कैसे जुड़ा है। बताया गया कि तस्करों में एक बिहार के गोपालगंज स्थित कुकुरमुक्का निवासी नीरज दीक्षित अंतरराष्ट्रीय तस्कर है। वह वर्ष 2022 में भी लखीमपुर खीरी में 155 कछुओं के साथ पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


बिहार के तस्कर नीरज ने पूछताछ में बताया कि बस्ती के गांधीनगर निवासी रियासत अली ने कछुए दिए थे। बस्ती शहर में ही राहुल एक्वेरियम के नाम से उसकी मछली की दुकान है। इसके बाद से ही रियासत की तलाश चल रही है। माना जा रहा है कि रियासत के पकड़े जाने के बाद कई और बड़े तस्करों के चेहरे बेनकाब होंगे। नीरज के साथ पकड़े गए दूसरे तस्कर की पहचान गोपालगंज थाना क्षेत्र के बसडीला के मोरुगीया टोला निवासी मुराद अली के रूप में हुई है।

इस तरह पकड़े गए तस्कर
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि शुक्रवार की भोर में कछुओं की तस्करी कर दो तस्करों के अल्टो कार से बिहार जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम नंदानगर बस स्टैंड से लेकर एयरपोर्ट तक घेराबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच कार को आता देख रोका गया तो उसमें तस्करी कर ले जाए जा रहे 191 कछुए बरामद हुए।
विज्ञापन



पकड़ा गया लकड़ी तस्कर
वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कैंपियरगंज में एक लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि जंगल में कटान की शिकायत पर कैंपियरगंज निवासी राज को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से मिली आरा मशीन सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें