फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. उमेश यादव को विशिष्ट संपादक सम्मान

विज्ञापन
प्रो. उमेश यादव, डीडीयू।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी के प्रो. उमेश यादव को अंतरराष्ट्रीय जर्नल स्प्रिंगर नेचर ने विशिष्ट संपादक पुरस्कार के लिए चयनित किया है। जर्नल के लिए संपादकीय योगदान, मूल्यांकन व पीयर-रिव्यू में योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

स्प्रिंगर नेचर उन संपादकों को यह पुरस्कार प्रदान करता है जिन्होंने शोध पत्रों की समीक्षा एवं संपादकीय प्रक्रिया में उत्कृष्ट नेतृत्व, निष्पक्ष मूल्यांकन व उच्च अकादमिक मानकों को बनाए रखने में विशेष योगदान दिया है। प्रो. उमेश को यह सम्मान संपादकीय योगदान की श्रेणी में प्रदान किया गया। इसके तहत उन्हें पीयर-रिव्यू के लिए भेजी गई पांडुलिपियों के मूल्यांकन एवं संपादकीय दायित्वों में शीर्ष 20 प्रतिशत संपादकों में स्थान प्राप्त हुआ।
प्रो. उमेश यादव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने इसे वैज्ञानिक अनुसंधान की गुणवत्ता, निष्पक्ष समीक्षा प्रक्रिया तथा अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी सतत प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रो. उमेश को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि शिक्षकों एवं शोधार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले शोध व अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें