गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, में नवनिर्मित ‘स्पोर्ट्स जिम‘ का उद्घाटन बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एलियम्मा मैथ्यूज ने किया।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक व नरसा के संरक्षक उदय बोरवणकर ने जिम का गहनता से अवलोकन किया और वहां लगे उपकरणों की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। स्पोर्ट्स जिम में ट्रेडमिल, वेट ट्रेनिंग सेट, चिन-अप बार, चेस्ट प्रेस, लैट पुलडाउन, साइकिल आदि उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
इस अवसर पर लॉन टेनिस कोर्ट में मिश्रित युगल टेनिस मैच का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ उप महाप्रबंधक व मुख्य सतर्कता अधिकारी तुषार कांत पांडेय और महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल सत्य प्रकाश और मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन व नरसा के महासचिव पंकज कुमार सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल समेत मुख्यालय और तीनों मंडलों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।