फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय धावक के भाई को पुलिस ने पीटा, चौकी इंचार्ज लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय धावक के भाई को पुलिस ने पीटा, चौकी इंचार्ज लाइनहाजिर
विज्ञापन

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय धावक हरिकेश मौर्या के भाई बृजेश मौर्या की सोनबरसा चौकी में पुलिस द्वारा पिटाई और पिता विश्वनाथ मौर्या से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। ट्वीटर पर शिकायत आने के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज विशाल कुमार शुक्ला को लाइनहाजिर कर दिया है। अमेरिका में ओलंपिक की तैयारी कर रहे हरिकेश मौर्या ने ट्वीट कर शिकायत की थी।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के अहिरौली गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय धावक हरिकेश मौर्या के भाई बृजेश मौर्या बुधवार को किसी काम से पिपराइच के बेलाकांटा इलाके की तरफ गए थे। आरोप है कि दो बाइक पर सवार छह लोगों ने बृजेश की बाइक छीन ली। बृजेश को यह नहीं पता था कि यह इलाका पिपराइच में आता है। उन्होंने चौरीचौरा पुलिस को लूट की सूचना दी। सोनबरसा चौकी पर पहुंचे बृजेश ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उनकी बाइक कुछ लोगों ने छीन ली है। उन्होंने बाइक छीनने वाले के नाम भी बताए। बृजेश के मुताबिक, इसे लेन-देन का मामला बताकर चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

बृजेश के पिता विश्वनाथ मौर्या ने आरोप लगाया कि उनके साथ भी पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की। वहीं प्रदेश सरकार के एक मंत्री को भी फोन कर बताया कि उनके बेटे को चौकी में पीटा जा रहा है। उधर, अमेरिका में ओलंपिक की तैयारी कर रहे बृजेश के बड़े भाई हरिकेश को जब जानकारी हुई तो उन्होंने ट्वीट कर शिकायत की। शिकायत संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह बने नए चौकी इंचार्ज
एसएसपी ने सोनबरसा बाजार का नया चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह को बनाया है। वह इससे पहले पिपरौली चौकी के प्रभारी थे। वहीं एम्स चौकी प्रभारी अभिषेक राय को पिपरौली का चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बुधवार को लाइन हाजिर किए गए चौकी प्रभारी कुरी बाजार की जगह हरिश्चंद्र को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें