फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज करनैलगंज नहीं रुकेगी इंटरसिटी और सत्याग्रह एक्सप्रेस

Mon, 24 Jun 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन की ओर से गोंडा-बुढ़वल तीसरी लाइन निर्माण के लिए प्री नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। करनैलगंज, मैजापुर एवं गोंडा कचहरी स्टेशनों के लूप लाइन को ब्लॉक किया जाएगा। इसकी वजह से गोरखपुर इंटरसिटी और सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के करनैलगंज पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोमती नगर से 24 जून को चलने वाली 15082 गोमती नगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस, गोरखपुर से 24 जून को चलने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इस गाड़ी का अस्थायी ठहराव जरवल रोड स्टेशन पर दिया गया है। यह गाड़ी जरवल रोड सुबह 9:16 बजे पहुंचकर 9:18 बजे छूटेगी।
लखनऊ जंक्शन से 24 जून को चलने वाली 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी। लखनऊ जंक्शन से 24 जून को चलने वाली 12532 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इस गाड़ी का अस्थायी ठहराव जरवल रोड स्टेशन पर दिया गया है। यह गाड़ी जरवल रोड पर शाम 5:44 बजे पहुंचकर 5:46 बजे छूटेगी।
विज्ञापन

नकहा जंगल से 24 जून को चलने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमती नगर एक्सप्रेस करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी।रक्सौल से 24 जून को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी। ग्वालियर से 24 जून को चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इस गाड़ी का अस्थायी ठहराव जरवल रोड स्टेशन पर दिया गया है। यह गाड़ी जरवल रोड शाम 7:14 बजे पहुंचकर 7:16 बजे छूटेगी।
इसी तरह बरौनी से 24 जून को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी। ग्वालियर से 24 जून को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसका अस्थायी ठहराव जरवल रोड स्टेशन पर दिया गया है। यह गाड़ी जरवल रोड रात 10:13 बजे पहुंचकर 10:15 बजे छूटेगी। बरौनी से 24 जून को चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी करनैलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसका अस्थायी ठहराव जरवल रोड स्टेशन पर दिया गया है। यह गाड़ी जरवल रोड रात 9:54 बजे पहुंचकर 9:56 बजे छूटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें