फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता से निखरेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा

Sat, 20 Jan 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
12 से 17 फरवरी के बीच होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

साहित्य, सांस्कृतिक और खेल की होंगी गतिविधियां


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसमें सभी हॉस्टल के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता 12 से 17 फरवरी के बीच आयोजित होगी जिसमें खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के दिशा-निर्देशन में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संतकबीर, बुद्धा, स्वामी विवेकानंद, रामचंद्र शुक्ल, अलकनंदा एवं रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास के ही विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। सभी प्रतियोगिताओं को मिलाकर जिस छात्रावास के विद्यार्थी ज्यादा मेडल जीतेंगे वही इस ओवरऑल विजेता बनेगा।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता में खेल, सांस्कृतिक और साहित्य से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी। साहित्य में भाषण, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। सांस्कृतिक में नृत्य, गायन, वाद्य यंत्र, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो, शतरंज, कैरम और रस्साकशी शामिल हैं।

एक ही प्रतियोगिता में कर सकेंगे प्रतिभाग
कोई भी विद्यार्थी किसी एक विधा की एक ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकता है। अगर उसने खेल में क्रिकेट में अपना पंजीकरण कराया है तो वह दूसरे किसी खेल में प्रतिभाग नहीं कर सकता। पंजीकरण के लिए छात्र-छात्राएं अपने अभिरक्षक के पास एक फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। टॉप तीन के अलावा एक प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।

कुलपति करेंगी उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन 12 फरवरी को करेंगी। इसके बाद अगले पांच दिनों तक प्रतियोगिताओं का दौर चलता रहेगा। 17 फरवरी को इसका समापन होगा जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. अनिल यादव, सह-संयोजक प्रो. गोपाल प्रसाद और प्रो. मनोज कुमार तिवारी हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों की संयोजक प्रो. उषा सिंह, सह-संयोजक प्रो. सुनीता मुर्मू एवं डॉ. मीतू सिंह और साहित्य के संयोजक प्रो. उमेश यादव, सह-संयोजक प्रो. राकेश तिवारी और प्रो. अखिलेश कुमार श्रीवास्तव बनाए गए हैं।
विज्ञापन


कोट...
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के दिशा-निर्देशन में इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 17 जनवरी के बीच कराने की तैयारी है। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक प्लेटफॉर्म मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी एक फरवरी तक अपने अभिरक्षक के पास आवेदन कर सकते हैं।
- प्रो. एसके सिंह, चीफ वार्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें