फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थानों पर विवेचना के हिसाब से होगी दरोगा की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
कई थानों पर काम हो गए हैं दरोगा, प्रभावित हो रही विवेचना
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर सभी थानों पर तैनात दरोगाओं की तैयार हो रही सूची
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले के थानों पर अब विवेचना के आधार पर दरोगा की संख्या निर्धारित की जाएगी। एसएसपी के आदेश पर सभी थानों में मौजूद विवेचना और दरोगा की संख्या की सूची तैयार की जा रही है।
दरअसल, कई थानों पर दरोगा कम होने की वजह से विवेचना प्रभावित होती है और फिर अफसरों के पास इसकी शिकायत आती है। यही वजह है कि सभी थानों पर तैनाती की सूची तैयार करने का आदेश एसएसपी ने दे दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अपने कार्यकाल में पुलिस को केस दर्ज करने की छूट दे रखी है। हर फरियादी के प्रार्थनापत्र पर पुलिस केस दर्ज कर रही है, इसका असर है कि एक महीने में ही मुकदमों की संख्या तीन हजार पार कर जा रही है।
विज्ञापन

अब इसकी विवेचना समय से निपटाने को लेकर भी एसएसपी माॅनीटरिंग कर रहे हैं, जिसमें कई थानों से शिकायत आने लगी हैं कि एक दरोगा के पास कई विवेचना होने की वजह से समय से निपटारा नहीं हो पा रहा है। दूसरे फरियादी भी प्रार्थनापत्र लेकर आते हैं तो यही आरोप लगाते हैं कि केस दर्ज तो हुआ, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
एसएसपी ने बताया कि सभी थानों पर विवेचना के हिसाब से दरोगा की तैनाती होनी है। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें