गोरखपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामकृपाल ने दी। बताया कि इस दौरान पाकशाला, पाठशाला, नवनिर्मित महिला बैरक, पुरुष बैरक, चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समक्ष आई कमियों को सुधारने के लिए जेलर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ जेलर व डिप्टी जेलर उपस्थित रहें। संवाद