हत्या और धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहे चारों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हत्या और धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे चार वांछितों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने इनाम घोषित किया है। इन सभी के खिलाफ खजनी थाने में केस पंजीकृत है।
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खजनी थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 से हत्या के मामले में फरार चल रहे बांसगांव क्षेत्र के माल्हनपार शनि उर्फ वशिष्ठ मुनि उर्फ झिन्नन पर गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वर्ष 2022 में अपहरण के मामले में फरार चल रहे सिकरीगंज क्षेत्र के भिटहा कुंवर निवासी बाबूलाल पर 10 हजार का इनाम रखा है। साथ ही गबन और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर, गिदहा निवासी जितेंद्र सिंह और मदनपुर क्षेत्र के नकइल निवासी दिपेंद्र उर्फ दीपूधर दूबे पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।