06 अगस्त 2023: चिलुआताल इलाके में तीन साल की मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। मां के बगल से मासूम का अपहरण होने के इस मामले की पुलिस जांच में जुटी थी कि उसकी लाश मिल गई। पुलिस ने आरोपी मिथिलेश विश्वकर्मा को पकड़ा तो पता चला कि उसने मासूम के साथ दुष्कर्म भी किया था। इस घटना के पीछे की मूल वजह भी पति-पत्नी का विवाद है। दरअसल, आपसी विवाद की वजह से पति-पत्नी अलग रहते हैं। मिथिलेश, मां के पास से ही मासूम को आसानी से उठा ले गया और फिर हैवानियत की।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: डिवाइडर के बीच में लगे पोल से टकराई बाइक, दो की मौत
केस दो
26 फरवरी 2023: सहजनवां के नगर पंचायत के सहबाजगंज में दो बच्चों और उनके पिता की हत्या कर दी गई। जांच में पता चला कि पत्नी ने ही पति व बच्चों को मारा और फिर फोन पर हत्या की सूचना भी दी। सामने आया कि मृत अवधेश गुप्ता की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी के दो बच्चे 5 साल का आर्यन और 3 साल का आरव है। वहीं, पहली पत्नी की मौत के बाद अवधेश ने 9 महीने पहले संतकबीर नगर के धनघटा मझगावा की रहने वाली नीलम गुप्ता से दूसरी शादी की थी। नीलम की भी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी भी एक बेटी है। पति-पत्नी में विवाद होने के चलते हत्या हुई थी।
05 फरवरी 2023: गोला थाना क्षेत्र के देवकली गांव के रहने वाले 42 वर्षीय इंद्र बहादुर मौर्य, पत्नी 38 वर्षीय सुशीला देवी, बेटी चांदनी 10 वर्ष और बेटा आर्यन 8 वर्ष की जली हुई लाश कमरे से बरामद हुई थी। जांच में पता चला कि नशे की आदत की वजह से इंद्र बहादुर का पत्नी सुशीला देवी से विवाद होता था। जुआ की आदत में कर्जदार हो गया था। उसने पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद को आग लगा लिया था।
इसे भी पढ़ें: मां-बाप ने पड़ोसी पर लगाया आरोप: मासूम की संदिग्ध हाल में मौत, जहर देकर हत्या की आशंका
गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र में असिस्टेंट प्रोफेसर दीपेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि परिवर्तित हो रहे सामाजिक संबंधों ने सामुदायिक सपोर्ट सिस्टम को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे समाज में मानसिक और आर्थिक असुरक्षा की भावना बढ़ी है। जब समाज से अलगाव हो जाता है तो आदमी अक्सर आत्मघाती कदम उठा लेता है। कई बार वह जान लेने तक की सोच लेता है। अलगाव मानसिक परिस्थितियों से पैदा होता है। इस तरह की घटनाओं के लिए सामुदायिक स्तर पर हस्तक्षेप करने और सरकारी माध्यमों द्वारा काउंसिलिंग उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाना चाहिए।