फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिम में कसरत करना युवक को पड़ा भारी, गंवानी पड़ी जान

Fri, 04 Dec 2020 11:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
गोरखपुर: सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिम में व्यायाम करने के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी क्षेत्र के लोगों को हुई तो सभी स्तब्ध रह गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी फिरोज (25) कम्हरिया खुर्द में स्थित एक जिम सेंटर में रोजाना व्यायाम करने जाते थे। 21 नवंबर की सुबह रोज की तरह जिम में व्यायाम कर रहे थे कि अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़े।

परिजन इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से हालज नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां बुद्धवार को उनकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची जहां पर संचालक विवेक कुमार से घटना के बारे में जानकारी लिया। एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें