फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घायल तेंदुआ पहुंचा चिड़ियाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोरखपुर। तुलसीपुर रेंज के सोहेलवा वन क्षेत्र से घायल अवस्था में पकड़ा गया तेंदुआ शनिवार को गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचा। 24 मई को सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत जनकपुर रेंज में कवही नाले के पास बसंतपुर गांव के पांच लोगों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुए के हमले की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर आसपास पिंजरा और जाल लगाकर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी थी। वन विभाग की टीम के जाल में तेंदुआ फंस गया। टीम को तेंदुआ घायल अवस्था में मिला था। उसके अगले दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण वह चलने में असमर्थ था। इलाज के बाद उसे गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुए के रीढ़ की हड्डी तथा चेहरे सहित शरीर के अन्य भागों में चोट के निशान हैं। फिलहाल अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। उपचार के बाद जल्द ही उसे स्वस्थ हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें