फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मई से एक महीने के लिए खुलेगा मत्स्य पालक विभागीय पोर्टल: संजय निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। मछुआ समाज के लोगों को मत्स्य विभाग की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना तथा क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में बताया गया। शनिवार को एनेक्सी भवन में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में मत्स्य पालकों को लाभान्वित किया जाना है। इस दौरान मत्स्य पालक विभागीय पोर्टल पर आवेदन करने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय पोर्टल पर 30 मई से एक माह तक आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल खोले जाने की घोषणा की। बताया कि योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए किसी भी जनसेवा केंद्र या मोबाइल से विभागीय पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने जनपद के मत्स्य पालकों का आभार व्यक्त करते हुए मछुआ दुर्घटना बीमा से लाभान्वित किये जाने पर बल दिया। एचडीएफसी बैंक के टेरटरी मैनेजर सतीश शर्मा व एरिया मैनेजर आलोक ने मत्स्य पालन पर किसान क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी दी। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्सय रणजीत सिंह, संतोष कुमार निषाद, राधेश्याम साहनी, जगदीश निषाद, रामसुमेर निषाद, मो. अजमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें