सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ साल पूरे होने के अवसर सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को विधानसभा बांसी में जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
समर्थन अभियान के तहत उन्होंने रविवार को डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, व्यवसायी, समाजसेवी तथा अन्य प्रतिष्ठित लोगों से मिलकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताई। कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर राजेश सोनी, अंकित सिंह, बाबा हनुमान दास नागा, देवव्रत वर्मा, कैलाश बाजपेयी, हरीश चंदवानी, अनूप अग्रहरि, राकेश शर्मा, ईश्वरचंद दुबे, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सरदार गुरमीत सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद