फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कांग्रेस की उपलब्धियां और सरकार की कमियां जनता को बताएं

Thu, 10 Sep 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- शक्ति संवाद में कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को उठाने का आह्वान
- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आंदोलन के जरिये दबाव बनाने पर जोर



गोरखपुर। कलक्ट्रेट कचहरी सभागार में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेसजनों की बैठक व संवाद कार्यक्रम हुआ। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने ब्लॉक अध्यक्षों, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उपलब्धियां और सरकार की कमियां जनता को बताना चाहिए।
विज्ञापन


अभिषेक दत्त ने कहा कि जनता की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के माध्यम से सरकार व प्रशासन पर दबाव बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि गोरखपुरवासी सौभाग्यशाली हैं कि वे स्पेन में हैं क्योंकि यहां के सदर सांसद ने गोरखपुर को स्पेन बना दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके मुद्दे उठाएंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। बैठक में डॉ. सैय्यद जमाल, अनवर हुसैन, संतोष प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश तिवारी, राजकुमार पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें