संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मंडी में इन दिनों सब्जियों की आवक बढ़ गई है। स्थानीय सब्जियां आने से उनका रेट भी कम हुआ है। मंडी में बाहर की सब्जियां बहुत कम आ रही हैं।
सब्जी मंडी के व्यापारी अवध गुप्ता ने बताया कि नदी के किनारे से जो सब्जियां आ रही हैं, वह पांच दिन पहले नहीं आ रही थीं। किसान बता रहे थे कि तेज पछुआ हवा के चलते दिक्कत आ रही थी, लेकिन हवा का रुख बदलने से उत्पादन अच्छा होने लगा है। व्यापारी सतीश कुमार ने बताया कि इस वक्त गाजीपुर व बरेली से परवल, शिमला मिर्च और बाराबंकी से हरी मिर्च आ रही है। इसके अलावा अन्य सब्जियां स्थानीय किसानों के जरिए आ रही हैं।
कम हो गया दाम
सब्जी, दाम, एक सप्ताह पहले
परवल, 25, 35-40
नेनुआ, 25, 30-40
करेला, 15, 20-25
बोड़ा, 25, 40-45
सरपुतिया, 25, 40-50
खीरा, 10, 12-15
बैगन, 8-10, 10-15
शिमला मिर्च, 15-16, 18-20
भिंडी, 20, 25-30
-