फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दाल में फिर लगा महंगाई का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

मुनाफे का खेल..पांच दिन में सात रुपये महंगी हुई अरहर की दाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अरहर दाल की कीमतें फिर बढ़ने लगी हैं। पांच दिनों में दाल सात रुपये महंगी हो गई है। व्यापारियों के अनुसार इस सीजन में अरहर की पैदावार अच्छी हुई है, लेकिन सटोरिए अपने मुनाफे के लिए दाल की कीमत बढ़ा रहे हैं।
अरहर दाल, चना व चना दाल की कीमत लगातार बढ़ रही है, जबकि सरकार ने कुछ दिन पहले ही चने पर आयात शुल्क शून्य कर दिया था, ताकि कीमत बेकाबू न हो। महेवा मंडी में रविवार को अरहर दाल 164 रुपये किलो बिकी, जबकि पांच दिन पहले 157 रुपये किलो बिक रही थी। दाल सात रुपये किलो महंगी हुई है, यह महंगाई और भी बढ़ सकती है। इसी दौरान चना 68 से 71 रुपये किलो, चना दाल 75 से 79 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटर दाल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जो थोक मंडी में 47-48 रुपये किलो बिक रहा है।महेवा मंडी के दाल व्यापारी महेंद्र निगम का कहना है कि दाल के दाम में उतार-चढ़ाव के मामले में हर घंटे मैसेज आ रहा है। सटोरियों के कारण दाल का दाम बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें