फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एफओबी पर शुरू हुई मरम्मत, यात्रियों की संख्या नियंत्रित की

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के पूर्वी फुट ओवरब्रिज पिलर बदलने के लिए रविवार से काम शुरू हो गया। लाइन नंबर-9, 10 के ऊपर कर्मचारी बैरिकेडिंग कर काम कर रहे थे। ब्रिज पर यात्रियों की भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए उनकी संख्या को नियंत्रित किया गया। किसी भी यात्री को ब्रिज पर रुकने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही पूर्वी एफओबी पर आरपीएफ के सिपाही तैनात थे। जिस यात्री के पास ज्यादा सामान था, उसे धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे। इसके साथ ही जो यात्री एफओबी पर खड़े या बैठे थे उनको प्लेटफॉर्म की तरफ भेजा जा रहा था।
दोपहर एक बजे के करीब प्लेटफॉर्म नंबर-छह पर नौतनवा-दुर्गे एक्सप्रेस पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ पहुंची, लेकिन उसको एफओबी पर नियंत्रित कर दिया गया। किसी भी यात्री को सीढ़ी और ब्रिज पर रुकने की अनुमति नहीं थी। आरपीएफ के जवानों ने उनको वहां से प्लेटफॉर्म की तरफ भेज दिया। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें