फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री से मिले उद्योगपति, पर्यटन पर हुई चर्चा

Tue, 30 Jan 2024 07:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिले उद्योगपति, पर्यटन पर चर्चा
विज्ञापन
गोरखपुर शहर के प्रमुख उद्योगपति विष्णु अजीत सरिया और एसके अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण की बधाई दी। दोनों उद्योगपतियों ने कहा कि अयोध्या के विकास से एक तरफ गोरखपुर और दूसरी तरफ लखनऊ का भी विकास होगा। सबसे अधिक फायदा गोरखपुर को होगा, क्योंकि अयोध्या में आने वाले लोग गोरखपुर भी पर्यटन के लिए आएंगे। इससे आने वाले समय में गोरखपुर उद्योग भी नहीं, पर्यटन के नक्शे पर भी प्रमुख स्थान बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अयोध्या में इतनी भीड़ आई कि वहां के दुकानदारों के पास पुराना स्टाक ही खत्म हो गया है। आने वाले समय में यह व्यापार और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें