गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ काॅलोनी निवासी इंजीनियर वीर अभिमन्यु सोशल मीडिया पर लुभावने एजेंसी के ऑफर के चक्कर में 18 लाख रुपये गवां दिए। उन्होंने साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वीर अभिमन्यु को गाड़ी बनाने वाली एक कंपनी की एजेंसी का विज्ञापन आया। उन्होंने कई बार में 18 लाख रुपये भेज दिए। जब बताई गई तारीख पर कंपनी का सामान या कोई कागज नहीं आया तब उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई।