फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, चीनी पर्यटकों की हुई जांच

Sat, 01 Feb 2020 04:52 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सोनौली (महराजगंज)।

सार

  • अमर उजाला में खबर छपने के बाद दिखी सक्रियता, स्वास्थ्य कर्मियों ने बांटे मास्क व ग्लब्स
विज्ञापन
सरहद पर पर्यटकों की हुई जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर कोरोना वायरस को लेकर उदासीन दिख रहे जिम्मेदारों में शनिवार को तेजी दिखी। अमर उजाला के एक फरवरी के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। वहां मौजूद टीम के सदस्यों ने आने-जाने वाले चीनी व विदेशी यात्रियों की जांच की तथा उन्हें मास्क व ग्लब्स वितरित किए गए।  
विज्ञापन


कोरोना वायरस के मामले सामने आने पर जिले में तैयारियां तेज हो गईं। शुक्रवार को सीमा पर जांच आदि में शिथिलता दिखी। अमर उजाला ने ‘कोरोना को लेकर सरहद पर जागरुकता अभियान बेअसर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में वहां पर तैनात की गई टीम सरहद पर पहुंची और आने-जाने वाले विदेशी व चीनी यात्रियों की जांच की। शनिवार को लुम्बिनी जा रहे 15 सदस्यीय चीनी पर्यटकों के सोनौली पहुंचने पर खलबली मच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

कैम्प कार्यालय में तैनात डॉक्टरों की टीम ने पूछताछ के पूर्व उन्हें मास्क और ग्लब्स दिया। चिकित्सक तब हैरान रह गए, जब उन्हें पता चला कि 27 जनवरी को ही वे दिल्ली पहुंचे हैं। डॉ. अमित गौतम ने बताया कि चीनी पर्यटकों के लिए सरकार की तरफ से एक फार्म भरवाया जा रहा है। सभी 15 यात्रियों ने फार्म भरा है। साथ ही उक्त बस चालक और कंडक्टर का भी फार्म भरा गया है। यात्री नेपाल जा रहे हैं, इसलिए कोई रोक नहीं है। पुन: वापसी पर सभी की जांच के बाद ही भारत मे आने की अनुमति दी जाएगी।

सीमा पर अब तक हुई है 82 लोगों की स्क्रीनिंग
डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर शनिवार 82 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। शाम पांच बजे तक भारत से नेपाल आने जाने वाले कुल 82 विदेशी पर्यटकों में 15 चीनी यात्रियों को छोड़कर  फ्रांस, भूटान, वर्मा, ऑस्ट्रिया, कोरिया, थाईलैंड के नागरिकों से पूछताछ हुई। सभी पर्यटक सामान्य दिखे।  उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आइए अंसारी ने कहा कि जनपद में स्थिति सामान्य है। स्क्रीनिंग के दौरान किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। सतर्कता के मद्देनजर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें