रेलवे प्रशासन ने मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों का नंबर और चलने का समय बदल दिया है। वर्तमान में 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02103 तथा 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 12 अप्रैल से 02104 नंबर से चलाई जाएगी।
02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल का संचलन 09, 10 एवं 11 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार 01015 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 09 एवं 10 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं चलेगी।
- परिवर्तित नंबर एवं परिवर्तित समयानुसार 02103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट 11 अप्रैल से प्रतिदिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 05.23 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह गोरखपुर 11.45 बजे पहुंचेगी।
- 02104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट 12 अप्रैल से प्रतिदिन गोरखपुर से रात 10.30 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 4.35 बजे पहुंचेगी।
- वर्तमान में 01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02537 गोरखपुर से शाम 5.45 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 12.10 बजे पहुंचेगी।
- 01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 11 अप्रैल से 02538 नंबर से लोकमान्य तिलक से रात 12.35 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 7.05 बजे पहुंचेगी।