फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओवरलोड के नाम पर भारतीय चालकों का नेपाल में उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल रूपनदेही जिले में ओवरलोड के नाम पर भारतीय ट्रक चालकों के उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको लेकर भंसार एजेंट एसोसिएशन ने यातायात विभाग से मिल कर शिकायत की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की मांग है कि सोनौली सीमा से आने वाले माल वाहक ट्रक को 42 टन ओवर लोड माना जाता है जबकि बढ़नी, खुनुवा, नेपालगंज, बीरगंज और बिराटनगर से उसी वजन को यातायात विभाग मान्यता देता है। ट्रक चालकों का कहना है कि वह भारत के मानक अनुसार माल लोड किए है जबकि नेपाल यातायात पुलिस उस वजन पर 10 हजार का जुर्माना लगा रही है।
वाणिज्य संघ भैरहवा के महासचिव एवं एजेंट संघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद धिमिरे ने बताया कि भारत से आयातित औद्योगिक कच्चे माल एवं खाद्यान्न सहित अन्य सामान ले जाने वाले भारतीय वाहनों को ओवरलोडिंग के नाम केवल रूपनदेही जिले की यातायात पुलिस भारतीय ट्रक चालकों के चालान कर रही है जबकि अन्य भारत नेपाल सीमा पर ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें