फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वतंत्र देव ने जीता कांस्य

विज्ञापन
मेडल के साथ स्वतंत्र देव।
विज्ञापन
गोरखपुर। विशाखापत्तनम में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 63वें राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोरखपुर के स्वतंत्र देव सिंह ने 100 मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कांस्य पदक जीत कर लौटे स्केटिंग खिलाड़ी स्वतंत्र देव ने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने में उनकी माता योगिता सिंह, पिता धर्मवीर सिंह और कोच निखिल सिंह राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके निरंतर सहयोग, विश्वास और मार्गदर्शन से यह संभव हुआ है। स्वतंत्र देव को मिली इस उपलब्धि पर आशुतोष त्रिपाठी, योगेश सिंह, विनय सिंह, भानु प्रताप सिंह, शशिकांत सिंह, विवेक दूबे आदि ने बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें