फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाकू लेकर घूम रहे युवक ने सिपाही पर किया हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बाघागाड़ा पिकेट के पास चाकू लेकर घूम रहे एक युवक ने पुलिसकर्मियों के रोकने पर भागने की कोशिश की। पकड़ने के दौरान उसने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे आरक्षी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया। गीडा थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4:30 बजे बाघागाड़ा पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर एक युवक पर पड़ी। युवक हाथ में नारियल काटने वाला चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया। पकड़ने के दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान आरक्षी दिवाकर त्रिवेदी के बाएं हाथ में चोट लग गई। घायल सिपाही को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान बेतियाहाता निवासी सुनील वर्मा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें