फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ज्वेलरी शोरूम से लाखों के जेवर लेकर दो सगे भाई हुए चंपत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान से शादी के बहाने लाखों रुपये के आभूषण लेकर गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने नेपाल निवासी दो सगे भाइयों विशाल और रवि कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीपलडाड़ा, कुनराघाट निवासी रोहित गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी उर्वशी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। बीते दिनों विशाल कश्यप और रवि कश्यप उनकी दुकान पर आए और शादी के लिए जेवर खरीदने की बात कही। दोनों ने दुकानदार को विश्वास में लेते हुए कहा कि वे आभूषण घर ले जाकर परिवार को दिखाकर पसंद करेंगे और जो सामान पसंद आएगा, उसे खरीद लेंगे जबकि बाकी वापस कर देंगे। पूर्व परिचित होने की वजह से दुकानदार ने भरोसा कर उन्हें चार सोने के हार, पांच बृजबाली, चार चेन और पांच लॉकेट दे दिए।
काफी समय बीतने के बाद जब रोहित ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो विशाल कश्यप ने बताया कि कुछ जेवर पसंद कर लिए गए हैं और बाकी वह जल्द लौट रहा है। इसके बाद दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए। शक होने पर रोहित गुप्ता आरोपियों के किराये के मकान, रानीडीहा थाना खोराबार पहुंचे, जहां ताला बंद मिला। अगले दिन भी मकान बंद मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि दोनों आरोपी परिवार समेत भाग गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर खोराबार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें