फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेल में बंद प्रेमी से शादी की जिद, थाने में फिनायल पीकर बेहोश हुई युवती-थाने में हड़कंप

Sun, 26 Jul 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने शनिवार को थाने परिसर में फिनायल पी लिया। युवती जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद कर रही थी। इसी प्रेमी के खिलाफ उसने एक दिन पहले शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा थाने में प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने वाली युवती शनिवार को उसी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। थाना परिसर में शादी की जिद करते हुए उसने फिनायल पी लिया। घटना से थाने में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अचेत हुई युवती को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे चौरीचौरा थाने पहुंची।

उसने पुलिसकर्मियों से जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग की। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। कुछ देर बाद उसने अपने बैग में रखा फिनायल पी लिया। देखते ही देखते वह अचेत होकर गिर पड़ी।

शोर सुनकर महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और जीप से उसे तत्काल चौरीचौरा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर युवती के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

एक दिन पहले जेल भेजा गया था प्रेमी
पुलिस के अनुसार, युवती ने 23 जुलाई को चौरीचौरा निवासी धनंजय निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि युवक ने तीन वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने अलग समुदाय का हवाला देकर शादी से इन्कार कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 24 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

युवती उसी युवक से शादी कराने की मांग लेकर थाने आई थी जिसके खिलाफ उसने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा जा चुका है। युवती के फिनायल पीने के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है: ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें