फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास का मामला, रात में सोईं, भोर में मृत मिलीं सावित्री देवी
विज्ञापन


सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास गांव में सावित्री देवी (65) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डुमरी खास निवासी तीरथ राज की पत्नी सावित्री देवी मंगलवार रात भोजन करने के बाद घर के अंदर सोने चली गई थीं। गर्मी के कारण परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। बृहस्पतिवार भोर में चार बजे परिजन नीचे आए और उन्हें जगाने का प्रयास किया लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं मिली। इसके बाद उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक सावित्री देवी लंबे समय से शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित थीं। वह मूलरूप से सरैया गांव की रहने वाली थीं। कई वर्ष पहले डुमरी खास में जमीन खरीदकर परिवार सहित बस गई थीं। अपने पीछे वह दो पुत्र धनंजय और संजय, दो बहुएं तथा तीन पौत्र छोड़ गई हैं। मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए दाह संस्कार रुकवा दिया।
विज्ञापन

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ चौरीचौरा दीपांशी राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें