फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर, लाखों के गहने व नकदी चोरी

Mon, 29 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के सूबेदार नगर माझा गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के पिछले हिस्से में लगे लोहे के ग्रिल और जंगले को काटकर घर में घुसे और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित रमेश यादव ने बड़हलगंज कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चोर घर के पीछे से घुसकर सीधे कमरों तक पहुंचे। उन्होंने दो आलमारियों और दो बक्सों के ताले तोड़कर सोने की अंगूठियां, हार, मंगलसूत्र सहित महिलाओं के कई कीमती आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी रास्ते से भाग गए। घटनास्थल के पास जंगले में एक कपड़ा बंधा मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि यह कपड़ा आरोपियों तक पहुंचने का अहम सुराग बन सकता हैं। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें