फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गेहूं पिसाने गए युवक को कार में अगवा कर पीटा, 12 दिन बाद प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप, शहर में घुमाकर बेल्ट-ईंट से पीटने की पीड़ित ने बताई कहानी
विज्ञापन



गोरखपुर। घर से गेहूं पिसाने निकले युवक को पुरानी रंजिश में अगवा कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद अपहरण, मारपीट, बलवा, धमकी और एससी-एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना सीओ कैंट को सौंपी गई है।
विज्ञापन

नई कॉलोनी दुर्गापुरम, पथरा निवासी अनिल कुमार राव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून की रात करीब आठ बजे वह घर के पास स्थित आटा चक्की पर गेहूं पिसाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर योगेश मौर्य, मुबारक अली और उनके तीन अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया। इसके बाद उसे शहर में घुमाते रहे और रास्ते भर बेल्ट, ईंट और मुक्कों से पीटते रहे। अनिल के मुताबिक, जब आरोपी उसे कार में बैठा रहे थे तो मौके पर मौजूद दो युवकों ने बचाने की कोशिश की, आरोपी उन्हें धक्का देकर कार लेकर आगे बढ़ गए। घटना की जानकारी परिचितों ने उसकी मां कुसुमलता को दी, जिसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही आरोपी फलमंडी चौकी के पास उसे कार से उतारकर भाग निकले। पुलिस ने घायल अनिल राव का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें