गोरखपुर जोन की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती कलस्टर (महिला/पुरूष), कुश्ती, बाॅक्सिंग, बाडी बिल्डिंग एवं आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता-2024 के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरुष व महिला वर्ग के बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें मेजबान बस्ती पुलिस का दबदबा देखा गया। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 10 जनपद गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, बहराइच, गाेंडा, बलरामपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं।
बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग 46-48 किग्रा वर्ग में योगेंद्र यादव बस्ती प्रथम, अवनीश यादव देवरिया द्वितीय रहे। 48-51 किग्रा में रुपेश यादव बस्ती प्रथम, प्रभात कन्नौजिया देवरिया द्वितीय, 51-54 किग्रा में हरीओम साहनी सिद्धार्थनगर प्रथम व अमरेंद्र विश्वकर्मा बहराइच द्वितीय रहे। 54-57 किग्रा भार वर्ग में साजिद खान बस्ती प्रथम, बसंत यादव कुशीनगर द्वितीय, 57-60 किग्रा में अतुल पटेल सिद्धार्थनगर प्रथम व कन्हैयालाल गोंडद कुशीनगर द्वितीय रहे।
60-63.5 किग्रा वर्ग में दीपक मौर्या देवरिया प्रथम व पप्पू यादव संतकबीरनगर द्वितीय रहे। 63.5-67 किग्रा में बशीर अहमद बस्ती प्रथम, रितेश गुप्ता बहराइच द्वितीय, 67-71 किग्रा में राहुल देव बस्ती प्रथम, अजीत यादव सिद्धार्थनगर द्वितीय, 75-80 किग्रा वर्ग में रोनित यादव बस्ती प्रथम व श्याम सुंदर यादव कुशीनगर द्वितीय, 80-85 किग्रा में सचिन चौधरी गोरखपुर प्रथम व भूपेंद्र गुप्ता गोंडा द्वितीय रहे।
85-90 किग्रा में राजू गुप्ता देवरिया प्रथम और ज्ञानेंद्र जायसवाल संतकबीरनगर द्वितीय रहे। 90-95 किग्रा में रवि पांडेय बस्ती प्रथम, विजयकांत यादव सिद्धार्थनगर द्वितीय रहे। 95 किग्रा से ऊपर वर्ग में मोहम्मद अली बलरामपुर प्रथम व शैलेष मौर्य गोंडा द्वितीय रहे।
महिला बॉक्सरों ने दिखाया दमखम
महिला बाॅक्सरों में 45-48 किग्रा वर्ग में ज्योति पासवानबहराइच प्रथम, नेहा चौहान सिद्धार्थनगर द्वितीय, 48-50 किग्रा वर्ग में संगीता निषाद प्रथम, नीतू मिश्रा देवरिया द्वितीय, 52-54 किग्रा में पूजा बस्ती प्रथम व मीना देवरिया द्वितीय, 54-57 किग्रा में सरिता सिंह बस्ती प्रथम व वैष्णवी शुक्ला सिद्धार्थनगर द्वितीय रहीं।
57-60 किग्रा नीलू यादव महराजगंज प्रथम, कशिश सोनकर देवरिया द्वितीय, 60-63 किग्रा कंचन यादव सिद्धार्थनगर प्रथम, 63-66 किग्रा में अंकिता मल्ल बस्ती प्रथम व शशि प्रभा बहराइच द्वितीय रहीं। 66-70 किग्रा वर्ग में शिवांगी श्रीवास्तव बस्ती प्रथम व नंदिनी संतकबीरनगर द्वितीय रहीं। 75-81 किग्रा वर्ग में ममता पटेल सिद्धार्थनगर प्रथम व श्वेता शर्मा नेजनपद गोरखपुर द्वितीय स्थान हासिल किया।