अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन योग शपथ ग्रहण में करीब दो लाख लोगों से शपथ दिलवाने पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कुलपति ने कहा कि योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कुलाधिपति की यह अनूठी पहल है।
उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों, अध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और समाज के सभी वर्ग के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय ने 1,93,186 ऑनलाइन योग शपथ ग्रहण करवा कर प्रदेश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में स्थान बनाने में सफल रहा है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, एनसीसी की प्रो. विनीता पाठक, एनएसएस के समन्वयक डाॅ. ओपी सिंह, सूचना, प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र के निदेशक डॉ. महेंद्र कुमार सिंह और डॉ. आमोद राय उपस्थित रहे।