फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास ने बिजली के मसलों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से बांस बल्ली पर झूल रही बिजली व्यवस्था को सही कराने के लिए अतिरिक्त धन की मांग की। कहा कि मार्च में विधान सभा में इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद 1.83 करोड़ रुपये इस मद में स्वीकृत किया गया था, जो पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

विधानसभा में नगर विधायक ने इस मुद्दे को एक बार फिर उठाया। उन्होंने कहा कि मार्च में विधानसभा में यह विषय उठाने पर विभाग ने गोरखपुर में बांस-बल्ली पर झूल रहे तारों को हटाने, ढीले तारों को कसने समेत अन्य कामों को पूरा किए जाने के लिए 1.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। लेकिन यह जरूरत के मुताबिक कम है। लोग उलाहना देते हैं कि मुख्यमंत्री के शहर में लोगों का जीवन खतरे में है।
उन्होंने बताया कि उनकी मांग पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने डा. अग्रवाल की नोटिस स्वीकार करते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। कहा है कि पिछले एक साल में ऐसे तारों से करंट लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार से हम सिर्फ हनुमंत नगर के मामले में मृतक को त्र पांच लाख दिला सके हैं। शेष दो मौतों से सरकार ने पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें