फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur news: तांबे-पीतल के बर्तन चमकाने आए थे, झांसा दे ले उड़े महिला के कीमती जेवर- जानें कैसे दिया अंजाम

Thu, 18 Jul 2024 06:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मलांव गांव में तांबे-पीतल के बर्तनों को चमका कर साफ करने के बहाने उचक्के महिला के सोने के गहने को लेकर भाग गए। घटना की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला की तहरीर पर सिकरीगंज पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
झांसा देकर लाखों की ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मलांव गांव में तांबे-पीतल के बर्तनों को चमका कर साफ करने के बहाने उचक्के महिला के सोने के गहने को लेकर भाग गए। घटना की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला की तहरीर पर सिकरीगंज पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सिकरीगंज थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित मलांव गांव में दोपहर 12:15 बजे तांबा-पीतल के बर्तनों को चमकाने पहुंचे दो युवक गांव की महिला माया ओझा के घर पहुंचे। पहले युवकों ने महिला के पीतल के पुराने लोटे को अपने साथ लेकर आए पाउडर से चमकदार बना दिया।

महिला को झांसे में लेकर युवकों ने उसके हाथ में पहने चार सोने के कंगन और गले में पहनी हुई सोने की चेन चमकाने के लिए मांगी। महिला ने जैसे ही गहने उतार कर दिए, दोनों युवक उसे लेकर भाग गए। महिला चीखती-चिल्लाती रह गई। घर में ठगी का शिकार हुई महिला ने थाने में पहुंच कर घटना की जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें