संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केआईआईटी भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय की पुरुष टीम मंगलवार को रवाना होगी l भुवनेश्वर में यह प्रतियोगिता 8 से 11 नवंबर तक आयोजित होगी। यदि विश्वविद्यालय की टीम अंतिम चार में पहुंचती है, तो उसे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेलने का अवसर प्राप्त होगा। यह प्रतियोगिता जनवरी माह में मंगलौर विश्वविद्यालय, कर्नाटक में आयोजित होगी।
टीम के रवाना होने से पूर्व विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने टीम के सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं प्लेइंग किट प्रदान किया। इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल एवं प्रो. आलोक कुमार गोयल एवं सचिव डॉ. राजवीर सिंह उपस्थित रहे।