फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घाटा हुआ, कंपनी ने लॉक कर दी 35 आईडी, डूब गए सट्टेबाज- अब कागजों में ही न रह जाए जांच

Wed, 12 Jun 2024 12:11 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन का आरोप है कि टूर्नामेंट में डाफा एप पर ऑनलाइन बेट लग रही थी। इसके लिए बाकायदा शहर के कई सट्टेबाजों ने 40 से 80 हजार रुपये डाफा एप के अकाउंट में जमा किया था। तीन जून को टूर्नामेंट शुरू हुआ तो कई सट्टेबाजों को फायदा भी मिला, लेकिन अचानक आयोजक, कोच और टीम के खिलाड़ी भी सट्टेबाजी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर तीन से पांच जून तक खेले गए इसी टूर्नामेंट पर सवाल उठ रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान में बीते दिनों आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट पर सट्टेबाजी का आरोप लगा तो इससे जुड़े कई राज परत दर परत खुलने लगे हैं। बताया जा रहा है कि मंडलीय क्रिकेट एसोसिएशन की अनुमति से आयोजित टूर्नामेंट में डाफा एप ने अपना घाटा देखकर 35 सट्टेबाजों की आईडी लॉक कर दी। इस वजह से सट्टेबाजों के लाखों रुपये फंस गए।
विज्ञापन


गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन का आरोप है कि टूर्नामेंट में डाफा एप पर ऑनलाइन बेट लग रही थी। इसके लिए बाकायदा शहर के कई सट्टेबाजों ने 40 से 80 हजार रुपये डाफा एप के अकाउंट में जमा किया था। तीन जून को टूर्नामेंट शुरू हुआ तो कई सट्टेबाजों को फायदा भी मिला, लेकिन अचानक आयोजक, कोच और टीम के खिलाड़ी भी सट्टेबाजी में शामिल हो गए।

यहीं से सट्टेबाजों का मामला बिगड़ना शुरू हो गया। ऐसा इसलिए कि मैदान से सट्टेबाजी शुरू हो जाने से कंपनी को घाटा होने लगा। टीम के खिलाड़ी मैदान पर मैच से पहले ही बिक जा रहे थे। आयोजक, कोच और खिलाड़ियों की इस चाल से कंपनी को घाटा होने लगा। बताया जा रहा है कि पांच जून को एक साथ करीब 25 से 30 लाख रुपये सट्टेबाजों ने जीता। लेकिन कंपनी ने एप लॉक कर दिया। जीत तो दूर जो रुपये जमा किए थे, वह भी फंस गए। इसके बाद टूर्नामेंट बीच में बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट इंट्री फीस और इनाम
एक टीम से 30 हजार रुपये लिए गए। विजेता को एक लाख और उपविजेता का 50 हजार रुपये इनाम रखा गया था।

जीसीए ने उठाए सवाल
लाइव प्रसारण की किसी से इजाजत ली थी?
एंटी करप्शन विंग को सूचित क्यों नहीं किया गया ?

यूपीसीए के नाम पर 20-20 क्रिकेट क्यों कराया गया?
मंडलीय क्रिकेट एसोसिएशन ने किस आधार पर और क्या-क्या अनुमति दी थी?

जिलास्तर की टी-20 चैंपियनशिप में लखनऊ की टीम को किस आधार पर इंट्री मिली?
मार्च माह में भी वन एक्स बेट के नाम से टूर्नामेंट आयोजित कराया गया था?

सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीओ सैमुअल्स ने बताया कि मुझे भी किसी ने बताया है कि कोई टूर्नामेंट चल रहा था, उसमें सट्टेबाजी की बात आई थी। कॉलेज का मैदान काफी समय से जीसीए को दिया गया है। जीसीए की ओर से यहां मैच आयोजित कराए जाते हैं। इस बारे में जीसीए के अध्यक्ष से बात करूंगा।

मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक अहमद ने बताया कि टूर्नामेंट के आयोजक से बात हुई है। वह नेपाल गया हुआ है। सट्टेबाजी जैसा कोई मामला नहीं है। गर्मी की वजह से मैच स्थगित किया गया है। बहुत जल्द टूर्नामेंट फिर से शुरू हो जाएगा। जो शर्तें टूर्नामेंट में पहले रखी गई थीं, उसी अनुसार मैच होगा। अगर शर्तों का पालन नहीं हुआ तो आयोजक पर कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें