फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती मंडल : मंत्रिमंडल में भागीदारी न संगठन में जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बस्ती मंडल में 13 में सात सीटों पर मिली थी जीत
विज्ञापन

पिछली बार प्रदेश कमेटी में बस्ती मंडल से तीन नेताओं को मिली थी अहम जिम्मेदारी


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कमेटी बृहस्पतिवार को घोषित कर दी गई। इसमें गोरखपुर मंडल को ज्यादा तवज्जो मिला है। पिछली बार सिर्फ एक पदाधिकारी थे। इस बार यह संख्या बढ़कर पांच हो गई है। उधर, बस्ती मंडल को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। यहां से किसी को मंत्रिमंडल में भी जगह नहीं मिली थी। अब संगठन में भी जिम्मेदारी नहीं मिली है। इससे मंडल के नेताओं में मायूसी है।

पिछली बार प्रदेश संगठन में बस्ती मंडल से तीन पदाधिकारी थे। संतकबीरनगर के त्रयंबक त्रिपाठी और संतोष सिंह को उपाध्यक्ष व सुभाष यदुवंश को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। सुभाष यदुवंश बस्ती जिले में भी रहते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में बस्ती मंडल की 13 सीटों में सात सीट पर ही भाजपा जीत पाई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मंडल की तीन सीटों में सिर्फ डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र पर पार्टी कब्जा जमा पाई थी। यहां से जगदंबिका पाल चुनाव जीते थे। बस्ती और संतकबीरनगर सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भी बस्ती मंडल के किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया। इसलिए भी माना जा रहा था कि प्रदेश संगठन में बस्ती मंडल को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि सूची आने के बाद यहां के लोगों को निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन

-

गोरखपुर मंडल को खास तवज्जो
भाजपा के प्रदेश संगठन में इस बार गोरखपुर मंडल को खास तवज्जो दी गई है। पिछली बार यहां से सिर्फ डॉ. धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया था। इस बार पांच लोगों को जगह दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी खुद यहीं से हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें