फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्रामीण क्षेत्र में रात में खराब हुई बिजली तो दिन में ही बनेगी

Mon, 24 Jun 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बिजलीकर्मियों की मनमानी की शिकार हो गई है। चौरीचौरा के मोतीराम अड्डा उपकेंद्र के जेई रात में कोई गड़बड़ी होने पर बिजली सुधार कराने से इंकार कर देते हैं। मोतीराम अड्डा उपकेंद्र क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या है। कई दिनों तक पूरी रात बिजली नहीं आती है। शिकायत करने के बाद भी निस्तारण नहीं होता है। उपभोक्ताओं को बिजली सुधार कराने के लिए लाइनमैनों को सुविधा शुल्क भी देना पड़ता है। शनिवार दोपहर से बिजली न होने पर उपभोक्ताओं ने जेई के सीयूजी नंबर पर फोन किया लेकिन काल नहीं रिसीव हुई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता सुनील कुमार के सीयूजी नंबर पर फोन किया तो उनके निर्देश पर लाइनमैन पहुंचे और शाम तकरीबन 6:30 बजे आपूर्ति बहाल करायी। इसके आधे घंटे बाद फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने जेई को फोन करना शुरू किया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। रात में एक्सईएन ने भी फोन काल नहीं रिसीव की। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर काल कर शिकायत दर्ज करायी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
रात तकरीबन 12 बजे जेई ने कई बार के बाद काल रिसीव किया, लेकिन रात में बिजली आपूर्ति बहाल करने में असमर्थता जता दी। रविवार सुबह 10 बजे तक आपूर्ति नहीं बहाल हुई तो उपभोक्ताओं ने चीफ इंजीनियर आशुतोष श्रीवास्तव को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें