फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Mon, 05 Jun 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पीपीगंज। कस्बे में शनिवार रात 11 बजे पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने बीयर की बोतल से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दो अन्य लोग भी घायल हुए। पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

जंगल कौड़िया निवासी अमित सिंह बघेल ने पुलिस को दी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पीपीगंज के टीचर कॉलोनी निवासी सत्येंद्र पाठक व देवेंद्र पाठक से उनकी पुरानी रंजिश है। वह जाति विशेष पर टिप्पणी कर उनको परेशान करते थे। जिसका विरोध किया तो शनिवार की देर रात पीपीगंज के एक रेस्टोरेंट में बुलाकर मारापीटा। पुलिस तहरीर के आधार पर सत्येंद्र व देवेंद्र पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के सत्येंद्र कुमार पाठक व उसके भाई देवेंद्र पाठक का आरोप है कि वह देर रात बाजार से सब्जी खरीद कर प्रभा चौराहे के समीप पहुंचे ही थे कि अमित सिंह बघेल अपने कुछ अन्य साथियों समेत वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश में हमला कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस दीपक सिंह, अमित सिंह बघेल, मुन्ना यादव, शिव यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीपीगंज थानेदार आशीष सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें