फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक्सो के मुकदमो में विवेचक बिना भेदभाव के जांच कर चार्ज शीट करे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी गोरखपुर। पाक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमो के त्वरित निस्तारण, गवाहों की जल्द से जल्द गवाही और चार्ज शीट दाखिल करने के सम्बन्ध में गुरूवार को पुलिस लाइंस सभागार में एक बैठक हुई। बैठक में पाक्सो न्यायालय के न्यायाधीश नवल किशोर सिंह, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता और विशेष लोक अभियोजन विजेंद्र सिंह, सभी सीओ और पाक्सो मामलो के विवेचक मौजूद रहे। इस दौरान न्यायाधीश और एसएसपी ने निर्देश किया कि पाक्सो में दर्ज मुकदमो की विवेचना में विवेचक लापरवाही न बरतें। बिना किसी भेदभाव के जाँच करें। गवाहों की जल्द से जल्द कोर्ट में गवाही सुनिचित कराये। साथ ही तय समय सीमा में चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल करें। जिससे पीड़ित पक्ष को जल्द जे जल्द न्याय मिले और आरोपित को समय से सजा दिलाया जा सके। प्रमुख रूप से एसपी सिटी डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय, सीओ कोतवाली वीपी सिंह, सीओ केंट सुमित शुक्ल, सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह, सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा, सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ गोला श्यामदेव बिंद, सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह, सीओ बांसगांव नितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें