फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रेलकर्मी कोरोना वारियर्स आॅफ दे डे से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच रेलकर्मी कोरोना वारियर्स आॅफ दे डे से सम्मानित अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कोरोन संक्रमण के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पांच रेलकर्मियों को पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कोरोना वारियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया है। गोरखपुर में तैनात लोको पायलट, मेल बीरेंद्र यादव एवं सहायक लोको पायलट परमात्मा प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के गार्ड बृजेश कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से बड़ा हादसा बचा लिया। 24 मई को करनैलगंज में गाड़ी सं. 04187 के करनैलगंज में खड़े होने के दौरान उसके चौथे कोच के बैटरी बाक्स से निकलते हुए धुएं को देखकर तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र का प्रयोग किया। जल रहे वायर से अलग करके होने वाली दुर्घटना को बचा लिया। चालक दल एवं गार्ड द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उन्हें लखनऊ मंडल द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मड़ुवाडीह स्टेशन अधीक्षक अरूण कुमार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेेेनों का मड़ुवाडीह स्टेशन पर निर्बाध तरीके से परिचालन कराया और यात्रियों को सावधानीपूर्वक गाड़ियों से उतारकर उनके गंतब्य के लिये भेजवाने में सराहनीय योगदान दिया। इन्हें वाराणसी मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं फतेहगढ़ स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेल पथ जहीर अहमद खान ने फतेहगढ़-पटियाली के बीच रेल ट्रैक की संरक्षा एवं सुरक्षा के लिए 26 किमी ट्रैक की पैकिंग, 03 रैक बैलास्ट की अनलोडिंग, 38 किमी डिस्ट्रेसिग का कार्य, 52 जोड़ों की वेल्डिंग का कार्य, 14 प्वाइंट की ओवरहालिंग एवं पैकिंग सहित कई कार्य कराए, इन्हें इज्जतनगर मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। - 48 रिटायर होने वाले रेलकर्मी सम्मानित गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं इकाईयों में 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे 28 अराजपत्रित कर्मचारियो, यांत्रिक कारखाना के 14 कर्मचारियों, सिगनल कारखाना के 01 कर्मचारी तथा लेखा विभाग के 05 कर्मचारियों को समापक भुगतान, गोल्ड प्लेटेड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें